Movie prime

लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर, ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला क्रिकेटर का कारनामा

 

RNE Sports.

शाबाश यास्तिका भाटिया। इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इस मैदान का क्रिकेट इतिहास में खास महत्त्व भी है। हर क्रिकेटर की इस मैदान पर खेलने की तमन्ना रहती है। फिर, कोई खिलाड़ी यहां ऐतिहासिक प्रदर्शन कर दे तो फिर कहना ही क्या। उस खिलाड़ी की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।
 

इसी तरह का ऐतिहासिक कारनामा किया है भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी यास्तिका ने। भारत की यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जड़ने के साथ ही इतिहास रच दिया। 
 

यास्तिका ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 113 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वे लॉर्ड्स पर शतक जमाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गयी। लॉर्ड्स पर पहला महिला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला जा रहा। इस मैच में भी भारत की मजबूत स्थिति है।
 

मैच के तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित कर दी। भारतीय टीम की कुल बढ़त 436 रन की हो गयी है। भारत ने पहली पारी में 285 रन व इंग्लैंड ने 170 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी इंग्लैंड 6 विकेट गंवा चुकी है।आरएनई, स्पोर्टड डेस्क
 

शाबाश यास्तिका भाटिया। इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इस मैदान का क्रिकेट इतिहास में खास महत्त्व भी है। हर क्रिकेटर की इस मैदान पर खेलने की तमन्ना रहती है। फिर, कोई खिलाड़ी यहां ऐतिहासिक प्रदर्शन कर दे तो फिर कहना ही क्या। उस खिलाड़ी की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।
इसी तरह का ऐतिहासिक कारनामा किया है भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी यास्तिका ने। भारत की यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जड़ने के साथ ही इतिहास रच दिया। 

 

यास्तिका ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 113 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वे लॉर्ड्स पर शतक जमाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गयी। लॉर्ड्स पर पहला महिला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला जा रहा। इस मैच में भी भारत की मजबूत स्थिति है।
 

मैच के तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित कर दी। भारतीय टीम की कुल बढ़त 436 रन की हो गयी है। भारत ने पहली पारी में 285 रन व इंग्लैंड ने 170 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी इंग्लैंड 6 विकेट गंवा चुकी है।

FROM AROUND THE WEB