Movie prime

भारत व न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी 20 मैच आज विशाखापत्तनम में, जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, मैच शाम 7 बजे

 

RNE Sports.

भारत व न्यूजीलैंड के बीच वर्तमान सीरीज का चौथा टी 20 मैच आज विशाखापत्तनम में शाम 7 बजे खेला जायेगा। भारत इस मैच को जीत कर अपनी जीत का चौका लगाने उतरेगा। भारत यह सीरीज पहले ही 3 - 0 से जीत चुका है।
 

इस मैच में भारतीय टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विश्राम दे सकती है। सीरीज तो भारत पहले ही जीत चुकी है। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव व कोच गौतम गंभीर उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते है। वहीं सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे ओपनर संजू सैमसन को आज फिर मौका मिल सकता है। वे विश्व कप की टीम का हिस्सा है, इस कारण उनको इस मैच में भी रखा जाएगा। ताकि वे अपनी फॉर्म हासिल कर सके।

FROM AROUND THE WEB