Movie prime

Bhojpuri Film : भोजपुरी फिल्म 'सोठउरा खइहे सासुजी' की कहानी दर्शकों के उतरी दिल में, कॉमेडी और इमोशन का मिश्रण

'सोठउरा खइहे सासुजी' फिल्म की कहानी परिवार में हर रिश्ते के महत्व के बारे में संदेश दे रही है। इस फिल्म में बुजुर्ग दंपत्ति की कहानी पर फोकस किया गया है
 

भोजपुरी फिल्म 'सोठउरा खइहे सासुजी' शुक्रवार को रिलीज हो गई। पहले जब फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ  था तो उसको भोजपुरी फैंस ने जबरदस्त प्यार दिया था। ट्रेलर ही मजेदार होने के चलते भोजपुरी फिल्म फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही फिल्म रिलीज होते ही भोजपुरी फिल्म फैंस इस पर टूट गए। जहां पर कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर व्यूव लाखों की संख्या में पहुंच गए।

जहां पर भोजपुरी फैंस ने 'सोठउरा खइहे सासुजी' की कहानी जबरदस्त पंसद आई। फैंस 'सोठउरा खइहे सासुजी' फिल्म की खुद ही सोशल मीडिया पर प्रमोशन करते हुए नजर आए और फिल्म की कहानी व अभियन की सभी तारीफ की। इस फिल्म की कहानी जहां मनोरंजक है, वहीं हंसी से लोटपोट करने वाली हैं। ऐसे में फिल्म में पूर्ण मिश्रण होने के कारण दर्शक इस फिल्म को जमकर देख रहे है।

'सोठउरा खइहे सासुजी' एक सामाजिक और पारिवारिक कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें गौरव झा, ऋचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, अनीता रावत, निशा सिंह और रोहित सिंह मटरू ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब और प्रतीक सिंह ने दर्शकों को एक मनोरंजक और भावनात्मक सफर का वादा किया है।

फिल्म का म्यूजिक और गाने का जबदस्त मिश्रण 

'सोठउरा खइहे सासुजी' फिल्म की कहानी को सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखा है, जो हंसी, भावनाओं और रिश्तों के बीच संतुलन बिठाते हुए समाज को एक खूबसूरत संदेश देने का प्रयास करती है। ओम झा के निर्देशन में तैयार किए गए गाने, जिन्हें प्यारेलाल यादव, सुरेंद्र मिश्रा और धरम हिंदुस्तानी जैसे गीतकारों ने लिखा है। ये गाने पहले ही भोजपुरी के दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) ने मनोरंजन और सामाजिक संदेश के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाने की कोशिश की है।

फिल्म की कहानी दे रही परिवार का संदेश 

'सोठउरा खइहे सासुजी' फिल्म की कहानी परिवार में हर रिश्ते के महत्व के बारे में संदेश दे रही है। इस फिल्म में बुजुर्ग दंपत्ति की कहानी पर फोकस किया गया है। जहां पर परिवार के दूसरे सदस्य की दूरी दंपती की नजदीकी को बढ़ा देते है।

पारिवारिक कहानी के साथ रिश्तों की मिठास और तकरार को बड़े ही मनोरंजक तरीके से पेश करती है। साथ ही समाज के एक गंभीर विषय पर चर्चा को भी प्रेरित करती है। अगर आप कॉमेडी और इमोशन का परफेक्ट मिश्रण चाहते हैं, तो 'सोठउरा खइहे सासुजी' आपके लिए है।