Movie prime

भारत व न्यूजीलैंड के बीच खिताबी लड़ाई आज अहमदाबाद में, रोमांचक मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा

 

RNE Network.

टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। अहमदाबाद का आसमान एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंग गया है। इस मैदान में आज भारत व न्यूजीलैंड के मध्य खिताबी भिड़ंत होगी। पूरे देश की निगाहें आज इस मैच पर रहेगी।
 

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को जिस विश्वास से हराया, वो विश्वास ही आज की जीत का आधार बनेगा। भारत की टीम ने साबित किया है कि वो दबाव में भी टूटती नहीं है। 
 

भारत के निशाने पर 3 रिकॉर्ड:
 

1-- भारत के पास तीन बार टी 20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है
2-- भारत लगातार 2 टी 20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है।
3-- टी 20 विश्व कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बनने का मौका भी भारत के पास है।

 

यहां न्यूज़ीलैंड कभी नहीं जीती:
 

एक बुरा रिकॉर्ड भी इस मैदान को लेकर न्यूजीलैंड के साथ जुड़ा हुआ है। अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम कभी टी 20 मैच नहीं जीत पाई है। उसने यहां 2 मैच खेले है और दोनों ही हारे है।

FROM AROUND THE WEB