वीआईपी है, लाइन में थोड़े ही खड़े होंगे..., 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल टिकट विधायकों को मुफ्त मिलें
Mar 27, 2026, 07:56 IST
RNE Network.
28 मार्च से आईपीएल के त्यौहार देश मे शुरू होने वाला है। पहला मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। ऐसे में कर्नाटक के विधायकों ने मुफ्त आईपीएल टिकटों की मांग करके राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
कांग्रेस के विधायक विजयानंद कासाप्पनावर ने कहा कि राज्य के हर विधायक को आईपीएल के कम से कम 5 टिकट मुफ्त में उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने इस मांग के पीछे तर्क दिया कि जन प्रतिनिधि वीआईपी होते है, वह लाइन में खड़े नहीं हो सकते। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कर्नाटक क्रिकेट एसोशिएशन पर भी सवाल उठाया।

