RudraNewsExpress_Logo

दक्षिण के ही फिल्म मेकर राज से इस अभिनेत्री ने किया है विवाह

 

RNE Network.

दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने दुबारा विवाह कर लिया है। कोयम्बटूर में इस अभिनेत्री ने यह शादी की है और खुद ने ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।
 

दक्षिण भारत की अभिनेत्री सामंथा ने फिल्म मेकर राज निधिमोरु ने ईशा योग केंद्र में शादी कर ली। यह दोनों की दूसरी शादी है। सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य से हुई थी। जबकि राज पहले श्यामली डे से अलग हो चुके है। सामंथा ने राज के साथ लाल जोड़े में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

FROM AROUND THE WEB