90s Hit Songs : 90 के दशक की प्लेलिस्ट में टॉप पर बना रहता है यह गाना, संगीत प्रेमियों के दिलों पर करता है राज
90 के दशक में बॉलीवुड के गाने आज भी हर जुबान पर सुनाई देते है। इन गानों को सुनने वालों में कोई कमी नहीं आ रही है, बल्कि दिन प्रतिदिन संगीत प्रेमी पुराने गानों की तरफ जा रहे है। 90 के दशक के गाने सुनकर आज भी दिल खुश हो जाता है। 90 के दशक का ऐसा ही एक गाना है ‘ये तेरी आंखें झुकी झुकी’ है। यह गाना 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘फरेब’ का है।
आपको बता दे कि इस फिल्म में कोई भी बॉलीवुड का कोई बड़ा चेहरा नहीं था, लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म के गाने व फिल्म दोनों ही सुपरहिट रहे थे। ‘ये तेरी आंखें झुकी झुकी’ आज भी 90 के दशक की प्लेलिस्ट में टॉप पर बना रहता है। इसके टाप लिस्ट में शामिल होने का मुख्य कारण संगीत प्रेमियों के यह गाना आज भी दिलों पर राज करता है। इस गाने की सुपरहिट की श्रेणी में टाप पर आता है।
29 साल पहले फिल्म ‘फरेब’ को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट द्वारा किया गया है और निर्माता मुकुल आनंद और पम्मी बाजवा थे। फिल्म में मुख्य भूमिका मिलिंद गुणाजी, फरीदा जलाल, फरेदा डावर, और सायनी गुप्ता द्वारा निभाई गई है।
अक्सर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों को देखना लोग पसंद करते हैं और फरेब भी वैसी ही एक फिल्म थी। फरेब फिल्म 1.25 करोड़ के बजट से बनी थी। उस जमाने में इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था और इस फिल्म ने विश्वभर में 6.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें 6.10 करोड़ की कमाई अकेले भारत में की गई थी।
इस फिल्म के छह गाने रहे थे हिट
आपको बता दे कि फिल्म फरेब में छह गाने शामिल किए गए थे। इसमें छह गाने हिट रहे थे। इसमें अगर बात की जाए तो सबसे ज्यादा गाना ‘ये तेरी आंखें झुकी झुकी’ सबसे ज्यादा सुना गया और आज भी लोगों के दिल पर राज करता है। इसी तरह ‘ओ हम सफर’, ‘प्यार का मिलना’, ‘प्यार का पहला पहला’ जैसे गाने शामिल थे।