Movie prime

आज भारत का मुकाबला द अफ्रीका से होगा, भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे मैच शुरू होगा

 

RNE Network.

महिला टी - 20 विश्व कप क्रिकेट में आज भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला करने के लिए उतरेगी। यह मैच मैनचेस्टर में भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे खेला जायेगा।
 

इस विश्व कप में भारत अभी तक लगातार दो मैच पाकिस्तान व नीदरलैंड से जीत चुकी है। भारत यदि आज अफ्रीका को हर देगी तो सेमीफाइनल के लिए उसकी स्थिति काफी मजबुत हो जाएगी। जबकि अफ्रीका ने अब तक 2 मैच खेले हैं, एक जीता व एक हारा है। अफ्रीका को सेमीफाइनल में उम्मीद रखने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा।

अब तक का रिकॉर्ड:

भारत ने अब तक दक्षिण अफ्रीका से कुल 36 टी - 20 मैच खेले हैं। जिनमें से 21 मैच भारत ने जीते हैं और 14 हारे हैं। 1 मैच बेनतीजा रहा है। भारत का दारोमदार कप्तान हरमन प्रीत, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा की बैटिंग व सर्वाधिक विकेट लेने वाली राधा यादव पर रहेगा।

FROM AROUND THE WEB