YO Yo Honey Singh : 'मिलियनेयर' गाने में महिलाओं पर टिप्पणी करने पर बुरे फंसे हनी सिंह, डीजीपी तक पहुंचा मामला
पंजाबी सिंगर हनी सिंह के हिट गाने 'मिलियनेयर' पर रिलीज होने के 11 माह के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस गाने ने अब सिंगर यो यो हनी सिंह की मुसीबत को बढ़ा दिया है।
पंजाबी सिंगर हनी सिंह के हिट गाने 'मिलियनेयर' पर रिलीज होने के 11 माह के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस गाने ने अब सिंगर यो यो हनी सिंह की मुसीबत को बढ़ा दिया है। गाने को लेकर पंजाब के महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने गाने को सुनकर स्वयं ही संज्ञान लिया है और कहा कि इस गाने में हनी सिंह ने महिलाओं को आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।
इस गाने को सुनने के बाद महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। महिला आयोग ने नोटिस जारी करके हनी सिंह को 11 अगस्त को महिला आयोग के कार्यालय में तलब किया है। इसके अलावा हनी सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए महिला आयोग की तरफ से डीजीपी पंजाब भी लिखा गया है।
पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को लिखे पत्र में लिखा गया है कि यो यो हनी सिंह ने अपने गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जोकि महिलाओं के लिए अपमानजनक है। इसलिए हनी सिंह के खिलाफ इस कार्रवाई की जाए। हनी सिंह इससे पहले भी कई गानों को लेकर विवाद में रहे है।
इससे पहले हनी सिंह का गाना 'मैनिएक' रिलीज होते ही विवाद में आ गया था। उस समय इस गाने में भोजपुरी गाने का एक पैरा में अश्लीलता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट तक मामला पहुंच गया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था। अब फिर से उनका गाना 'मिलियनेयर' विवाद में आ गया है। जहां पर इस बार पंजाब महिला आयोग ने स्वयं संज्ञान लिया है और मामले को पंजाब के डीजीपी तक पहुंचा दिया है।
हनी सिंह का 'मिलियनेयर' गाना काफी हिट रहा
यो यो हनी सिंह का जो गाना 'मिलियनेयर' विवाद में आया है, उसके यूट्यूब पर व्यूव रिकार्ड तोड़ आए है। हालांकि इस गाने में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया गया है, लेकिन फिर भी उसके फैंस इस गानों को काफी सुन रहे है। इस गाने को सात अगस्त तक 396 मिलियन व्यूव मिल चुके है और इसके व्यूव तेजी से बढ़ रहे है, लेकिन अब यह गाना महिला आयोग के संज्ञान में आने के बाद विवाद में उलझा दिया है।
इस गाने पर हुआ विवाद