Skip to main content

पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, एक संगठन महामंत्री,चार प्रदेश सचिव,एक कोषाध्यक्ष एवं सात प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए

  • विप्र फाउंडेशन बीकानेर ज़ोन वन.बी.की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

आरएनई, बीकानेर। 

विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वीकृति से प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर ज़ोन वन.बी.की प्रदेश कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पाँच प्रदेश उपाध्यक्ष, एक संगठन महामंत्री सहित तीन महामंत्री,चार प्रदेश सचिव,एक कोषाध्यक्ष एवं सात प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की आगामी दो वर्षीय संगठनात्मक कार्ययोजना के लिए विधिवत घोषणा की।

समाज के प्रति कर्मठता योग्यता समपर्ण भाव को देखते हुए संगठन की रीति नीति का अनुसरण करते हुए विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए –

 

 

ये बने प्रदेश उपाध्यक्ष:

  • – बीकानेर ज़ोन के प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व के लिए विश्वनाथ राजगुरु (चूरु), कालूराम ओझा (हनुमानगढ़), मधुसूदन राजपुरोहित (सरदारशहर), एड.राजकुमार पुरोहित (नापासर), शिवरत्न ओझा (अर्जुनसर)

ये बने संगठन महामंत्री :

  • – ज़ोन संगठन महामंत्री दीपक हर्ष (बीकानेर) सहित महामंत्री अरविंद गौड़ (राजगढ़),प्रवीण गौड़ (श्री गंगानगर) एड.गोपालकृष्ण तिवाड़ी (खाजूवाला)

प्रदेश सचिव:

  • – ज़ोन प्रदेश सचिव दायित्व के लिए श्याम सुंदर जोशी (सरदारशहर),मनीष रिणवा (रतनगढ़),रजनीकांत दाधीच (तारानगर),नारायण पारीक (बीकानेर)

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य:

  • – ज़ोन प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेतु वासुदेव शर्मा (सिद्धमुख), श्याम सारस्वत (हेमासर), सुभाष जोशी (बीकानेर),नवरत्न राजपुरोहित (तोलियासर),रवि सारस्वत (छतरगढ़), राजाराम ओझा (नापासर), बृजलाल शर्मा (श्री डूँगरगढ़) का मनोयन किया गया है।

राष्ट्रीय सरंक्षक विधायक ताराचंद सारस्वत (श्री डूँगरगढ़),राष्ट्रीय सरंक्षक मधु आचार्य,ज़ोन प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित,राष्ट्रीय सरंक्षक दीपक पारीक,राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकेश रामपुरा, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा सहित विफ़ा परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता जताई और समाज और संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही।