Skip to main content

जन्म से दृष्टिहीन बच्चों की आंखों को मिली रोशनी, दुनिया मे पहली बार डॉक्टरों ने सफलता पाई, जीन थेरेपी

RNE Network

दुनिया में पहली बार डॉक्टरों ने जन्म से दृष्टिहीन बच्चों को रोशनी देने में सफलता पाई है। लंदन के डॉक्टरों ने जीन थेरेपी के जरिये बच्चे की लेबर कॉन्जेनिटल एमोरोसिस नामक दुर्लभ बीमारी का इलाज किया।यह एक गम्भीर बीमारी है, जिसमें एआईपीएल 1 नामक जीन में खराबी आने के चलते रेटिना ठीक से काम नहीं करता। डॉक्टर्स ने छोटी सर्जरी की मदद से इस बीमारी से पीड़ित चार बच्चों का सफलता पूर्वक इलाज किया है। सर्जरी के दौरान बच्चों की आंखों में स्वस्थ एआईपीएल 1 जीन डाला गया, जिससे बच्चों ने पहली बार देखा। इन स्वस्थ जीन में एक सुरक्षित वायरस मौजूद था, जिसे रेटिना में इंजेक्ट किया गया। विशेषज्ञों ने 2020 में तुर्की, अमेरिका और ट्यूनीशिया के इन बच्चों का चयन किया था, उस समय इनकी उम्र एक से दो साल के बीच थी।