Skip to main content

प्रसिद्ध चित्रकार हैदर रजा की पुरानी पेंटिंग चोरी हुई

RNE, NETWORK

बड़ी बड़ी चोरियां तो चोर करते आये हैं। मगर कलाकार की कलाकृति की चोरी कम ही लोग करते हैं। ऐसी चोरी अब मुंबई में हुई है, जिसमें एक बेशकीमती पेंटिंग को चुराया गया है।
प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रजा की पेंटिंग ‘ प्रकृति ‘ चोरी हो गई है। प्रकृति नाम की ये पेंटिंग उन्होंने 1992 में बनाई थी। मुंबई के एक गोदाम में रखी इस पेंटिंग की कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। रजा का निधन 2016 में दिल्ली में हो गया था।