Skip to main content

तापमान बढ़ने से होने लगा है गर्मी का अहसास, रात की हल्की ठंड से सचेत रहने की जरूरत

आरएनई, बीकानेर। 

दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण अब गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। मगर ज्यूँ ज्यूँ रात ढलती है हल्की ठंड असर दिखाने लगती है।इस ठंड से बचाव रखना जरूरी है। नहीं तो बुखार, जुकाम की जकड़ में आ सकते हैं। इन दिनों इन रोगों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। शनिवार का स्वागत मौसम ने खुले आकाश से किया और रात की सर्दी का असर भी सुबह कम हो गया।कल दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 17.4 डिग्री तक जा पहुंचा। ह्यूमेडिटी 61 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।