
फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को फ्रांस का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान, सिनेमा में योगदान पर पायल को मिला है यह सम्मान, देश के लिए गर्व
RNE Network.
भारत के लिए यह गर्व की खबर है। ये गर्व भारत की एक महिला ने देश को दिलवाया है। महिला सिनेमा क्षेत्र से है और उसने भारत को अपने विशेष कार्य के लिए दुनिया भर में गर्वित होने का अवसर दिया है।
भारतीय फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को सिनेमा में योगदान के लिए फ्रांस के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘ ऑफिसियर दा ल आंडरे दे जार ए लेत्र ‘ से सम्मानित किया गया । मुंबई में आयोजित समारोह में फ्रांस के महावाणिज्यदूत जीन मार्क सेरे शार्ले ने फ्रांस सरकार की ओर से यह सम्मान दिया।