Skip to main content

फिल्मकार हिरानी को किशोर कुमार सम्मान मिलेगा

RNE NETWORK
मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 का गायक किशोर कुमार सम्मान फिल्मकार राजकुमार हिरानी को देने का निर्णय किया है। इस आशय की कल घोषणा की गई। मध्यप्रदेश सरकार हर साल अपने प्रदेश के इस बड़े गायक की याद में ये पुरस्कार प्रदान करती है।


कल रविवार को मध्यप्रदेश सरकार ने हिरानी को पुरस्कार देने की घोषणा की। सम्मान समारोह खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में 13 अक्टूबर को होगा। खंडवा किशोर कुमार का जन्मस्थान है। फिल्मकार हिरानी 3 इडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों से पहचाने जाते हैं।