बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी
Nov 15, 2024, 09:36 IST
- 17 नवम्बर के बाद बदलेगा मौसम
- रातें अब ठंडक देने लगी
घने कोहरे की चेतावनी: गुरुवार प्रदेश के लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट आई है। कल बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र सहित श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिलों में 3 दिन तक कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 17 नवम्बर से अचानक मौसम बदलेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आयेगी। सर्दी असर दिखाने लगेगी।
बीकानेर में भी बदल रहा मौसम बीकानेर के मौसम में भी लगातार बदलाव हो रहा है। अब दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लग गई है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा।

