Skip to main content

बाड़मेर के लीड वोकलिस्ट मांगे खान के निधन से कलाकारों में शोक

RNE, NETWORK. 

मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का मात्र 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन 10 सितम्बर को हुआ। वे राजस्थानी लोक गायक के रूप में देश, विदेश में चर्चित थे।

वो आमरस रेकॉर्ड बेंड, बाड़मेर के लीड वोकलिस्ट थे। लोग प्यार से उन्हें मंगा कहते थे। वो मांगणियार समाज के मशहूर गायक थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में उनकी बाई पास सर्जरी हुई थी। इस गायक ने 20 देशों में 200 के लगभग कंसर्ट किये थे।

बीकानेर में भी प्रस्तुति दी थी

मांगे खान ने बीकानेर में भी कई बार प्रस्तुतियां दी थी। लोक गीत व संगीत के हर बड़े आयोजन का वे हिस्सा रहे। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के आयोजनों में भी उनकी भागीदारी रहती थी। प्रदेश में जहां भी लोक गायन के आयोजन की रूपरेखा बनती तो पहले मांगणियार समाज के मांगे खान का नाम लिया जाता था।

शोक में कलाकार

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, राजस्थानी कवि, आलोचक, नाटककार डॉ अर्जुन देव चारण ने उनके निधन को लोक गायन की बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी लोक गायन को उन्होंने बड़ी पहचान दी। रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘, रमेश शर्मा, अशोक जोशी, अभिषेक आचार्य, आशीष चारण, रोहित बोड़ा आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।