Skip to main content

प्रज्ज्वल रेवन्ना पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन, पूछा क्यो ना उनका राजनयिक पासपोर्ट निरस्त किया जाये

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

कर्नाटक के बहुचर्चित सेक्स स्कैन्डल के आरोपी हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्ज्वल को अब विदेश मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। कल ही उनके दादा व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने प्रज्ज्वल को चेतावनी देकर आत्मसमर्पण करने का कहा था। उन्होंने कहा कि ये आग्रह नहीं चेतावनी है। यदि नहीं मानी तो पूरा परिवार उनसे अलग हो जायेगा।

सेक्स स्कैन्डल सामने आने के बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश भाग गये थे। इस कांड ने कर्नाटक की राजनीति में खूब हलचल मचाई हुई है और चुनावी समय मे इस पर राजनीति भी हो रही है। परसों केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा था कि प्रज्ज्वल को भारत लाने में केंद्र सरकार कर्नाटक सरकार की मदद को तैयार है।

उनके उस बयान के बाद कल विदेश मंत्रालय ने नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में विदेश मंत्रालय ने उनसे पूछा है कि क्यों न उनका डिप्लोमेटिक पासपोर्ट निरस्त किया जाये। कर्नाटक में भाजपा व जेडीएस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से प्रज्जव रेवन्ना का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की थी। प्रज्ज्वल करीब एक महीने से विदेश में है।