Skip to main content

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की राजनीति में एंट्री, JMM ने बनाया उमीदवार

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

आखिरकार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने राजनीति में प्रवेश कर ही लिया है। हेमंत सोरेन अभी खान घोटाले के एक मामले में हिरासत में है। कल्पना सोरेन इसीलिए अब विधानसभा का उपचुनाव लड़ रही है।

झारखंड की गांडेय सीट पर उप चुनाव के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार होगी। पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती के नाम की भी घोषणा की।