Skip to main content

पूर्व सीएम राजे की उदारता, घायल ऊंट को तड़पते देखा तो चिकित्सक बुलाये, रामसागर बांध किनारे सड़क पर राजे ने तड़पते ऊंट को देखा था

RNE Network.

धौलपुर से रामसागर बांध किनारे होटल जा रही भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक घायल ऊंट को सड़क पर तड़पते देखा। वे तुरंत अपनी गाड़ी रोक नीचे उतर आई। उस घायल ऊंट को देखा। आसपास के लोगों से उस ऊंट के बारे में जानकारी ली।तुरंत राजे ने अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। घायल ऊंट का उपचार करने का निर्देश दिया। उस घायल ऊंट का उपचार करने और उसे पास के देवनारायण छात्रावास में रखने के निर्देश दिए। इस दौरान धौलपुर एसडीएम साधना शर्मा, बाड़ी एसडीएम भगवत शरण त्यागी, बाड़ी तहसीलदार उत्तम चन्द्र बंसल के साथ पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। पशु चिकित्सको ने घायल ऊंट को देखा तो उसकी गर्दन पर कई दिन पुराना संक्रमित घाव पाया गया। उन्होंने उपचार शुरू किया।