भाजपा ने खट्टर को लोकसभा में उम्मीदवार बनाया , करनाल विधानसभा सीट से नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे
Mar 14, 2024, 13:01 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट के विधायक से इस्तीफा दे दिया है। कल भाजपा ने उनको करनाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
अब करनाल विधानसभा सीट से राज्य के नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे। कल उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया था। सैनी इस समय विधानसभा के सदस्य नहीं है, इसलिए वे ये चुनाव लड़ेंगे।







