
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की तबीयत खराब, पीबीएम में भर्ती, हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में चल रहा है भाटी का इलाज
RNE Network.
पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी की तबीयत खराब है। उनको इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटी की कल से तबीयत खराब है।कल घर पर ही ड्रीप चढ़ाई गई थी, आज उनको अस्पताल लाया गया है। कुछ दिन पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। भाटी की तबीयत के बारे में पता चलते ही भाजपा नेता व भाटी समर्थक अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए है।