Movie prime

पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने AIIMS दिल्ली में ली आखरी सांस

 
RNE Network. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को लेकर बुरी खबर आई है। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। Aiims के ICU में इलाज के दौरान उन्होंने प्राण त्याग दिए। पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने AIIMS दिल्ली में ली आखरी सांस पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। गुरुवार शाम लगभग 08 बजे उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां काफी कोशिश के बाद भी डॉक्टर उनका जीवन नहीं बचा सके। पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने AIIMS दिल्ली में ली आखरी सांस दो बार PM रहे मनमोहन सिंह : डॉ. मनमोहन सिंह, दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने AIIMS दिल्ली में ली आखरी सांस आर्थिक सुधारों में अहम रोल : डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम रोल निभाया था। वह साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे। उन्होंने बजट के दौरान उदारीकरण, निजीकरण और वैश्विकरण से जुड़े कई ऐलान किए थे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। मनमोहन सिंह को साल 1987 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया। पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने AIIMS दिल्ली में ली आखरी सांस इसके अलावा उन्हें 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड ऑफ द इंडियन साइंस कांग्रेस, 1993 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड, 1956 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एडम स्मिथ पुरस्कार जैसे कई सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें कैम्ब्रिज और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी सहित कई विश्वविद्यालयों की ओर से मानद उपाधियां दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने AIIMS दिल्ली में ली आखरी सांस पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने AIIMS दिल्ली में ली आखरी सांस