Skip to main content

सूरतगढ़ के पूर्व विधायक गंगाजल मील का निधन, राज्य के प्रमुख जाट नेताओं में होता था उनका शुमार

RNE Network

सूरतगढ़ के पूर्व विधायक गंगाजल मील का कल रात निधन हो गया। वे राज्य के एक प्रमुख जाट नेता थे। जाट महासभा के माध्यम से उन्होंने ने सामाजिक क्षेत्र में भी बहुत काम किया था। सूरतगढ़ व श्रीगंगानगर क्षेत्र के किसानों के हक के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहे हैं।

पानी को लेकर इस इलाके में होने वाले हर आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। वे किसानों में बेहद लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन पर सूरतगढ़ के किसान नेताओं व जाट समाज के अनेक नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है।