Skip to main content

Delhi : इमारत ढही, 22 दबे, 04 शव मिले, 10 से अधिक अब भी दबे होने की आशंका, रेसक्यू जारी !

  • दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई

RNE Delhi.

दिल्ली से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां चार मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में 22 से ज्यादा लोग दब गए। इनमें से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। कुछ लोगों को रेसक्यू किया गया है। अब भी 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें बचाव-राहत के काम कर रही है।

जानिए कहां, कब हादसा :

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। देर रात से अब तक रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा चुका है। आशंका है कि अभी भी 10 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 22 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए थे।

दरअसल, शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई।