Skip to main content

भाजपा नेता रामकिसन आचार्य के भाई पुरूषोत्तम का आकस्मिक निधन

आरएनई, बीकानेर।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष रामकिसन आचार्य ‘सरपंच साब’ के छोटे भाई पुरूषोत्तम आचार्य के निधन की दुखद खबर आई है। आचार्य का स्वर्गवास गुरूवार शाम को अचानक ह्दयगति रूकने से हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह धरणीधर स्थित निवास से आचार्य जाति के पैतृक श्मशान गृह चौखूंटी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता आचार्य के छोटे भाई पुरूषोत्तम आचार्य पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे। अमावस्या के मौके पर गुरूवार को कोलायत में यज्ञ भी किया था। शाम को हलकी घबराहट महसूस हुई। डॉक्टर्स को दिखाया और प्राथमिक इलाज भी दिया। एकबारगी ठीक महसूस किया लेकिन कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ी और उन्होंने देह त्याग दी।

हंसमुख और यारबाज माने जाने वाले पुरूषोत्तम आचार्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे। उनके निधन की खबर सुनने वालों ने एकबारगी भरोसा नहीं किया। बड़ी तादाद में लोग आचार्य के निवास पहुंचने लगे। पुरूषोत्तम आचार्य अपने पीछे पत्नी, पुत्री और पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पुत्री का विवाह कुछ समय पहले ही हुआ था।