Skip to main content

बीकानेर: विजय राठी की रिपोर्ट, फेसबुक के जरिये इन्वेस्टमेंट इन्विटेशन देकर धोखाखड़ी

RNE, Bikaner. 

इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को पीड़ित बताते हुए चार लोगों पर 19.55 लाख रूपए की धोखाखड़ी करने की बात कही है।

मामला नयाशहर थाना इलाके का है। यहां स्वामियों के मोहल्ले में रहने वाले विजय कुमार राठी ने रिपोर्ट दी है कि उसके साथ 19.55 लाख रूपए की धोखाखड़ी हुई। राठी ने संजय शर्मा, निपुन दुग्गड़, तानिया टंडन, लठियाल झील रसिक भाई पर आरोप लगाया है। कहा है, आरोपियों ने फेसबुक के जरिये शेयर ब्लॉक इन्वेस्टमेंट को आमंत्रित किया। इसके साथ ही विभिन्न बैंक खातों से 19.55 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर ली।