
1 अप्रैल से इन कर्मचारियों का 15 फीसदी मानदेय बढ़ जायेगा, विधानसभा में शिक्षा मंत्री दिलावर ने दी जानकारी
RNE Network
सरकारी स्कूलों में कुक कम हेल्पर का काम करने वालों के लिए खुश खबर है। अल्प वेतन पर काम करने वाले इन कार्मिकों का मानदेय 1 अप्रैल से बढ़ जायेगा। इससे इन कार्मिकों को आर्थिक राहत मिलेगी। इस आशय की अधिकृत जानकारी शिक्षा मंत्री दिलावर ने विधानसभा में दी है।राज्य विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सरकारी स्कूलों में कुक कम हेल्पर को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 की धारा 27 के तहत अनुसूचित नियोजन में सम्मिलित किये जाने को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि 1 अप्रैल से इनके मानदेय में 15 फीसदी की वृद्धि की जायेगी।