
आज से मौसम बदलेगा, तापमान में आयेगी गिरावट, दो दिन गिरेगा तापमान, उसके बाद तापमान एक बार फिर बदलेगा
RNE Network
बीकानेर सहित राज्य के मौसम में अब एक बार फिर बदलाव आयेगा। जाती सर्दी एक बार फिर पलटी मारेगी। प्रदेश में मंगलवार व बुधवार को दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। इसके बाद मौसम शुष्क रहने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ेगा।मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 मार्च को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन और रात का पारा 4 डिग्री तक बढ़ेगा।