
साबरमती पुनर्विकास के विरोध में उतरे गांधीजी के पड़पोते, गुजरात सरकार की परियोजना का विरोध, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
RNE Network.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने गुजरात सरकार की 1200 करोड़ रुपये की साबरमती पुनर्विकास परियोजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।गांधी की मुख्य आपत्ति है कि यह परियोजना गांधी आश्रम की सादगी को मिटा देगी जो गांधीवादी मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परियोजना गांधीवादी विरासत के साथ विश्वासघात है। राज्य सरकार का दृष्टिकोण मूल आश्रम की स्थलाकृति को बदलना और इसे संग्रहालयों, एम्फीथियेटर और फूड कोर्ट के साथ आधुनिक परिसर में बदलने का है, जिसका गांधीवादी विचार में कोई स्थान नहीं।