Skip to main content

गणगौर महोत्सव में 125 वर्ष प्राचीन माँ गवरजा की आरती कर मनोकामनाएं की

आरएनई,बीकानेर।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्म नगर द्वार के अन्दर माँ गवरजा का गणगौर महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन से जुड़े मनोज कुमार पंवार ने बताया कि शंकर लाल माली की 125 वर्ष प्राचीन माँ गवरजा व मौहल्लावासीयों की गवर, ईशर,भाया को विराजित किया।

श्री गायत्री मण्डल ने माँ गवरजा के गीतों की प्रस्तुति दी। महिलाओं व बच्चों ने माँ गणगौर के आगे घूमर नृत्य किया। तत्पश्चात् सभी मौहल्लावासीयों ने माँ गवरजा की आरती की और माँ गवरजा से मनोकामनाएं की।