Skip to main content

न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव : बिस्सा निर्विरोध अध्यक्ष, छह प्रांतीय प्रतिनिधि मनोनीत

RNE, BIKANER .

बीकानेर न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में वरिष्ठ कर्मचारी नेता गिरिराज बिस्सा को जहां निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है वहीं कर्मचारी नेता नारायण पुरोहित सहित छह प्रांतीय प्रतिनिधि चयनित हुए।

बीकानेर में आज न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव का नामांकन हुआ जिसमें निश्चित समय तक गिरिराज बिस्सा, गोपाल कृष्ण, नारायण जोशी एवं देवेंद्र सिंह मेड़तिया ने अपना नामांकन किया। प्रांतीय प्रतिनिधि हेतु रविंद्र सिंह, सुमेर सिंह यादव, प्रभु दयाल वर्मा, रामकुमार हर्ष, आशीष किराडू, नारायण पुरोहित, विपिन पुरोहित, एवं कपिल ओझा ने अपना नामांकन भरा।

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीनाथ चंद्र रंगा ने बताया कि नियत समय के पश्चात प्रांतीय प्रतिनिधि आशीष ने राम कुमार हर्ष के पक्ष में व कपिल देव ने विपिन पुरोहित के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में नारायण पुरोहित, रविंद्र सिंह, सुमेर सिंह, प्रभु दयाल वर्मा, रामकुमार हर्ष और विपिन पुरोहित मनोनीत हुए।

निर्वाचन अधिकारी रंगा ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए नियत समय तक कुल तीन नामांकन हुए जिनमें देवेंद्र मेरठिया के नामांकन पत्र में मतदाता सूची क्रमांक गलत अंकित करने व वांछित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर उनका नामांकन निरस्त किया गया। गोपाल कृष्ण, नारायण जोशी के नामांकन पत्र के साथ भी वांछित प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनका नामांकन पत्र भी निरस्त किया गया। ऐसे में गिरिराज बिस्सा एकमात्र उम्मीदवार रह गए जिन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। गौरतलब है कि बिस्सा पूर्व में भी प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।