Skip to main content

भारतीय संगीत के लिए बड़ी उपलब्धि, छात्र ‘ सिख पवित्र संगीत ‘ से जुड़े पाठ्यक्रम का करेंगे अध्ययन

RNE, NETWORK. 

भारतीयों व यहां के संगीत प्रेमियों के लिए ब्रिटेन से खुश खबरी आई है। हमारे भक्ति संगीत के प्रतीक कीर्तन को ब्रिटेन में पवित्र संगीत मान लिया गया है। इससे वहां रहने वाले भारतीय तो प्रसन्न है ही, भारत के संगीत प्रेमी भी बहुत खुश है। इसे संगीत मानने की इच्छा वहां के भारतीय काफी समय से व्यक्त कर रहे थे।

ब्रिटेन में पहली बार कीर्तन को संगीत शिक्षा की ग्रेड प्रणाली में शामिल किया गया है, ये भारतीय संगीत के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब वहां छात्र ‘ सिख पवित्र संगीत ‘ से जुड़े पाठ्यक्रम का अध्ययन कर सकेंगे। पाठ्यक्रम में भारतीय वाद्य यंत्रों – दिलरुबा, ताउस, इसराज, सारंगी व सारंडा को मान्यता दी गई है। इस बड़े निर्णय पर संगीतकार अमित व असित गोस्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।