अमिताभ की पोती, ऐश्वर्या व अभिषेक की बेटी आराध्या का गूगल को नोटिस, आराध्या ने पिता अभिषेक बच्चन के जरिये अर्जी दी
RNE Network
दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रामक जानकारी देने के मामले में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की अर्जी पर गूगल व अन्य वेबसाईंटों को नोटिस जारी किया है। अर्जी में मुकदमें पर सारांश निर्णय की मांग की गई है।
2023 में आराध्या ने अपने पिता अभिषेक बच्चन के जरिये याचिका दायर कर यूट्यूब चैनलों और अज्ञात लोगो को ऐसे वीडियो प्रसारित करने से रोकने की मांग की थी, जिसमें वीडियो में छेड़छाड़ कर आराध्या के गंभीर रूप से बीमार होने और निधन होने तक की जानकारियां दी गई थी। बच्चन का तर्क था कि जानकारियां गलत है और उनकी निजता व बौद्धिक संपदा के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने तब वीडियो आदि सामग्री वेबसाइटों से हटवाई थी। गूगल को नोटिस भी जारी किया था।