पहले से सरकार का फोकस था इन सीटों पर, अब इसी आधार पर मांगेंगे वोट
Oct 31, 2024, 10:23 IST
RNE Network राज्य में अलग अलग कारणों से रिक्त हुई 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तारीख देरी से घोषित हुई। तब तक राज्य सरकार व सीएम भजनलाल शर्मा ने इन 7 सीटों पर फोकस किया और कई बार दौरे कर काम की घोषणा की। अब पहली बार राज्य सरकार ने 7 सीटों के लिए अलग से रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। जिसके आधार पर वोट मांगे जायेंगे।
इस रिपोर्ट कार्ड में सड़क, स्वास्थ्य, आयुष्मान मॉडल, सीवरेज मास्टर प्लान, पेयजल सहित कई विकास कार्यों की जानकारी दी गई है। सीएम भजनलाल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ये रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस रिपोर्ट कार्ड में किसान, युवा, महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया गया है। पीकेसी - ईआरसीपी और यमुना जल समझौते से पेयजल व सिंचाई के लिए पानी मिलने से जुड़ी जानकारी दी गई है। ऊर्जा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू, पेपर लीक में प्रभावी एक्शन लेने के बारे में लिखा गया है।












