
खड़गे से गोविंद डोटासरा, रंधावा की मुलाकात, बदलाव का काउंट डाउन, संगठन में फेरबदल पर चर्चा, जल्दी होंगे बड़े फेरबदल
RNE Network
राजस्थान कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल की उलटी गिनती आरम्भ हो गई है। जल्द ही जिलों से प्रदेश स्तर पर संगठन में फेरबदल दिखाई देगा। संगठन के मुद्दे पर कल अचानक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व राज्य कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को दिल्ली बुलाया और चर्चा की।प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 नये जिलों में पार्टी जिलाध्यक्ष की शीघ्र घोषणा होगी और साथ मे कई जिलों में भी अध्यक्ष बदले जायेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में निष्क्रिय प्रदेश पदाधिकारियों को घर भेजा जायेगा और उनकी जगह नये लोगों की नियुक्ति की जायेगी।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार प्रदेश में सांगठनिक स्तर पर यह बदलाव 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। पार्टी इस साल होने वाले निकाय व पंचायत चुनावो में नई टीम के साथ उतरना चाहती है। कल खड़गे ने प्रदेश में सांगठनिक बदलाव फाइनल कर दिया है।