डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाले करते केवल छलावा - गोविंदराम
Mar 29, 2024, 21:55 IST
- शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का कल कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन
संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार अपने आप को डबल इंजन की सरकार कहती है डबल इंजन की सरकार कहने वाली भाजपा ने जनता के साथ छलावा किया है।
सौ दिनों की कार्ययोजना में केवल स्थानान्तरण उद्योग को बढावा देने के अलावा कुछ नहीं किया। यहीं नहीं पिछले 15 सालों में बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी ने क्या किया। वे अपनी एक ऐसी बड़ी उपलब्धि जनता को गिना दे। जिससे बीकानेर क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया हो। पिछले 15 सालों में बीकानेर संसदीय क्षेत्र लगातार पिछड़ गया है। केवल मोदी का महिमा मंडन कर क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाले भाजपा प्रत्याशी को इस बार सबक सीखना है।
अब समय आ गयो है कि जी तरह ऊंट के सेबो गालों है बियां 19 अप्रैल में भाजपा ने घरे भेज बा रो काम करो। इस दौरान देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच पालिका पार्षद,देहात पदाधिकारी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जोशिले तरीके से स्वागत किया।
आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पर जबरन वसूली करने के विरोध में जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की विगत फरवरी में कांग्रेस के खातों को सीज करने की कार्यवाही के बाद आज फिर से जबरन तरीके से कांग्रेस पार्टी पर 1823.8 करोड़ के भुगतान का नोटिस निकाला गया है। जबकि 135 करोड़ रूपिये केंद्र सरकार के इशारे पर पहले ही निकाले जा चुके है अपनी हार को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस को रोकने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी चुप नही रहेगी इसके खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कल 30 मार्च 2024 को सुबह 11 बजे कोटगेट पर बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन रखा गया है। 

