Skip to main content

Grandmother-Grandson love Story : सास-दामाद के बाद अब चर्चा में है दादी-पोते का प्यार

RNE Network UP.

होने वाले दामाद के साथ प्यार कर भागी कथित सास का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ है कि अब प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर ही होश उड़ जाये। मसला यह है कि एक 52 वर्षीय महिला तीन बच्चों और पति को छोड़ कर उस 25 साल के लड़के के साथ भाग गई जो दूर के रिश्ते में उसका पोता लगता है।

महिला के मजदूर पति को घटना की जानकारी मिली तो वह गाँव आया तब तक कथित दादी ने 25 वर्षीय प्रेमी पोते के ही साथ रहने का ऐलान कर दिया। कहा, शादी कर ली। पति पुलिस के पास गया तो पुलिस ने कहा, दोनों बालिग है। अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं। हम कुछ नहीं कर सकते।

मामला UP में अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया गांव का है। इस गांव के चंद्रशेखर की पत्नी इंद्रावती अचानक घर से गायब हो गई थी। चंद्रशेखर दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले जब उनकी 52 वर्षीय पत्नी गायब हुई तो उन्होंने आस-पास पता लगाया, तब सामने आया कि उनकी पत्नी का गांव के ही 25 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। यह रिश्ते में पोता लगता है।

..तो यह तीसरी शादी!

महिला के पति चंद्रशेखर के मुताबिक उनकी शादी इंद्रावती से करीब 20 साल पहले हुई थी। यह इंद्रावती की दूसरी शादी थी। पहले पति से एक बेटी है, जबकि चंद्रशेखर से दो बेटे और एक बेटी हैं। उसने आरोप लगाया कि पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर परिवार को नुकसान पहुंचाने की योजना भी बना रहे थे, लेकिन समय रहते उसे इस साजिश की भनक लग गई। फिर महिला युवक के साथ भाग गई और गोविंद साहब मंदिर में विवाह कर लिया।