Skip to main content

जयपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, अब इस देश में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

RNE, NETWORK. 

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का चयन हो गया। गुजरात की रिया सिंघा जो 19 वर्ष की है, उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 चुन लिया गया है।

रविवार रात जयपुर में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उनको विजयी होने पर ताज पहनाया।

खिताब के लिए देश की 50 से ज्यादा सुंदरियों के बीच मुकाबला था। प्रांजल प्रिया पहली, छवि वर्ग दूसरी रनर अप रही। रिया मैक्सिको में मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।