Skip to main content

भाजपा संभाग कार्यालय पर पटाखे चले, मिठाई वितरित हुई

RNE Bikaner.

राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला के लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बीकानेर में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने खुशियां जताई हैं। भाजपा संभाग मुख्यालय में भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा , श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, मंत्री मनीष सोनी, भारती अरोड़ा, भाजपा नेता भूपेंद्र शर्मा, कमल आचार्य, विनोद करोल, सोहन चांवरिया, ज्योति विजयवर्गीय, मघाराम नाई, पवन चांडक, अनिल हर्ष, अरुण जैन, विक्रम राजपुरोहित, विमल पारीक, गोपाल चौधरी, राम कुमार व्यास उपस्थित थे।