Skip to main content

भारत जोड़ों न्याय यात्रा को कुछ देर के लिए ब्रेक लगा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज एक मामले में सुल्तानपुर की एक स्थानीय कोर्ट में पेशी होगी। इस कारण यूपी में चल रही भारत जोड़ों न्याय यात्रा को कुछ देर के लिए ब्रेक लगेगा। आज सुबह ये न्याय यात्रा कुछ देर के लिए थम जायेगी। राहुल को मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश होना है।
राहुल को 2018 के एक मामले में 20 फरवरी को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने तलब किया है। राहुल ने 2018 में बेंगलुरु में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस समय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।