Skip to main content

दिल्ली के अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी

RNE, Network  

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार है। स्वास्थ्य में खराबी आने के कारण उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आडवाणी को उम्र जनित बीमारियां है जिसके कारण परसों रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको अपोलो अस्पताल लाया गया। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। अस्पताल की जानकारी के अनुसार अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।