Skip to main content

Pune : प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रेश, सीट बेल्ट से बंधे 02 पायलट जिंदा जले, एक शव झाड़ियों के पास मिला 

  • राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष इसी हेलिकॉप्टर से पुणे से मुंबई जा रहा था दिल्ली की प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर, बावधन में क्रेश

RNE Network. Pune. 

महाराष्ट्र के पुणे से एक हेलिकॉप्टर क्रेश की दर्दनाक खबर आई है। इस क्रेश में हेलिकॉप्टर में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से नो पायलट सीट पर बेल्ट से बंधे थे। चूंकि क्रेश के बाद आग लग गई ऐसे में दोनों जिंदा जल गए। अनुमान है कि ये दोनों पायलट थे।

एक शख्स का शव दुर्घटना स्थल के पास ही झाड़ियों में मिला है। दुर्घटना बावधन में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह हुई। जहां हादसा हुआ वह पहाड़ी इलाका है। यहां सुबह के कोहरा था ऐसे में हादसे की प्राथमिक वजह कोहरा माना जा रहा ही।

वैसे DGCA अभी पूरे मामले की जांच करेगा। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। यह भी बताया जा रहा है कि इस हेलीकाफ्टर से राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे मुंबई से सुतारवाड़ी की हवाई यात्रा करने वाले थे। उन्हीं को लेने के लिए हेलीकाफ्टर पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

जाने हादसे से जुड़े आधिकारिक बयान : 

पुणे के जिस इलाके में यह हादसा हुआ है वहां पिंपरी-चिंचवड़ के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने मीडिया को बताया कि हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलिपैड से मुंबई के जुहू के लिए उड़ान भरी थी। करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था। क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। दुर्घटना में दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई।

पुणे चीफ फायर ऑफिसर देवेन्द्र प्रभाकर पोटफोडे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हेलिकॉप्टर के सभी हिस्से बिखर गए थे। आग सुलग रही थी।

हेलिकॉप्टर हेरिटेज एविएशन नाम की प्राइवेट कंपनी का था। दोनों पायलट और इंजीनियर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। डीसीपी विशाल ने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।