Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Apr 8, 2025, 10:34 IST
- फैक्ट्री मालिक उस्मान नशे में धुत्त हो जयपुर के MI Road से तंग गलियों तक SUV दौड़ाता रहा, लोग कुचलते रहे
घटना यह है : दरअसल घटना सोमवार रात को जयपुर की है। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज से सामने आई जानकारी के मुताबिक कार ने नाहरगढ़ थाना चौराहा पर एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके साथ ही एक राहगीर को चपेट में लिया।यहां से चालक कार को संतोषी माता मंदिर की ओर भगा ले गया। वहां भी बाइक व राहगीर को चपेट में लिया। फिर एक व्यक्ति को टक्कर मारी। इस दौरान दो लोग बुरी तरह कुचल गए। सड़क पर खून ही खून फैल गया। इस बीच कार के आगे एक बाइक फंस गई इसके बावजूद तेज रफ्तार से कार चलती रही और सड़क पर चिंगारियां उछलती रही। जबरदस्त दहशत का माहौल होने के साथ ही लोग आक्रोशित होने लगे। इस बीच चालक कार छोड़ भागा। आखिरकार लोगों के सहयोग से ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रात को ही उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया। डीसीपी राशि डोगरा डूडी के मुताबिक कार चालक उस्मान खान को गिरफ्तार किया। वह नशे में धुत था। चालक के पकड़े जाने की सूचना के बाद लोग शांत हुए।


