Movie prime

Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

 
  • फैक्ट्री मालिक उस्मान नशे में धुत्त हो जयपुर के MI Road से तंग गलियों तक SUV दौड़ाता रहा, लोग कुचलते रहे
RNE Jaipur. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कार चालक ने स्पीड का ऐसा तांडव किया कि कई घरों में मौत का कोहराम मच गया। नशे में धुत्त एक फैक्ट्री मालिक लगभग 07 किमी तक जयपुर के MI Road से लेकर तंग गलियों तक SUV दौड़ाता रहा। गाड़ी से लोग कुचलते रहे और वह अनियंत्रित स्टीयरिंग के साथ एस्केलेटर पर पैर का दबाव बढ़ाता रहा। इस दौरान 09 लोग कुचल गए। इनमें से तीन की मौत हो गई और 06 को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। खुद गाड़ी चालक भी आखिरकार लोगों के हत्थे चढ़ गए। पहले उसकी ठुकाई की गई फिर पुलिस को सौंप दिया। चालक की पहचान शास्त्री नगर निवासी 55 वर्षीय उस्मान खान के रूप में हुई है। उसकी लोहे की फैक्ट्री बताई जा रही है। Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा घटना यह है : दरअसल घटना सोमवार रात को जयपुर की है। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज से सामने आई जानकारी के मुताबिक कार ने नाहरगढ़ थाना चौराहा पर एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके साथ ही एक राहगीर को चपेट में लिया।यहां से चालक कार को संतोषी माता मंदिर की ओर भगा ले गया। वहां भी बाइक व राहगीर को चपेट में लिया। फिर एक व्यक्ति को टक्कर मारी। इस दौरान दो लोग बुरी तरह कुचल गए। सड़क पर खून ही खून फैल गया। इस बीच कार के आगे एक बाइक फंस गई इसके बावजूद तेज रफ्तार से कार चलती रही और सड़क पर चिंगारियां उछलती रही। जबरदस्त दहशत का माहौल होने के साथ ही लोग आक्रोशित होने लगे। इस बीच चालक कार छोड़ भागा। आखिरकार लोगों के सहयोग से ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रात को ही उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया। डीसीपी राशि डोगरा डूडी के मुताबिक कार चालक उस्मान खान को गिरफ्तार किया। वह नशे में धुत था। चालक के पकड़े जाने की सूचना के बाद लोग शांत हुए। Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा Hit and Run में इनकी मौत : Hit and Run में दो लोगों की मौत रात को ही गई जबकि एक ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मृतकों में 50 वर्षीय ममता कंवर, 37 वर्षीय अवधेश पारीक और 48 वर्षीय वीरेंद्र सिंह शामिल है। मोनेश सोनी, दीपिका सैनी, जलालुदीन, विजय नारायण, जेबुनिशा, अंशिका घायल हैं। Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा Hit and Run in Jaipur : नशे में 7 किमी दौड़ाई कार, 09 को कुचला, 03 की मौत, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा