Skip to main content

सूर्य नमस्कार में भाग लेने वाले बालक बालिकाओं का किया सम्मान

आरएनई,बीकानेर। 

विगत दिवस पर सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर शाकद्विपीय समाज के द्वारा सुबह सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम रखा गया। इसने भागीदारी निभाने वाले बालक बालिकाओं को कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया, शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधू चेरिटेबल ट्रस्ट, और भाई बंधू चेरीटेबल ट्रस्ट (के.एस.बी )ग्रुप द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।

फाउंडेशन की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा की सूर्य नमस्कार हमारे जीवन के संयमित और स्वस्थ रहने का आधार है आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सूर्य नमस्कार सभी को करना चाहिए
ब्राह्मण बंधू चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने कहा की सूर्य नमस्कार करना किसी धर्म को नही बल्कि प्रकृति से अपने सुदृढ़ संबंधों को दर्शाता है।

भाई बंधू ट्रस्ट के राजेश शर्मा ने कहा की आज के कठिन जीवन शैली में सूर्य नमस्कार स्वस्थ और दीर्घायु जीवन केलिए बहुत उपयोगी है। संचालन भाई बंधू ट्रस्ट के मंत्री नितिन वत्सस ने किया।

ये रहे मौजूद : 

इस अवसर पर दुर्गादात भोजक, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, महेश भोजक, पुरशोरम सेवक, प्रणव भोजक, जेठमल शर्मा, ने प्रतीक चिन्ह भेट किए। इस अवसर पर निलेश शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, गिरधर पंडित, संतोष शर्मा, पवन शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधू उपस्थित थे।