Movie prime

Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन!

 

दिनांक : 26/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्थी तिथि 09:33 AM तक उपरांत पंचमी 

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:31 AM 

सूर्यास्त : 06:24 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : विशाखा 10:09 PM तक उपरांत अनुराधा 

योग :  विष्कुम्भ योग 10:50 PM तक, उसके बाद प्रीति योग 

करण : विष्टि 09:33 AM तक, बाद बव 10:49 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  आज 03:23 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 10:58 AM से 12:28 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 06:31 AM 08:00 AM
लाभ 08:00 AM 09:29 AM
अमृत (वार वेला) 09:29 AM 10:58 AM
काल (काल वेला) 10:58 AM 12:28 PM
शुभ 12:28 PM 13:57 PM
रोग 13:57 PM 15:26 PM
उद्बेग 15:26 PM 16:55 PM
चर 16:55 PM 18:24 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:24 PM 19:55 PM
काल 19:55 PM 21:26 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:26 PM 22:57 PM
उद्बेग 22:57 PM 00:28 AM
शुभ 00:28 AM 01:59 AM
अमृत 01:59 AM 03:29 AM
चर 03:29 AM 05:00 AM
रोग 05:00 AM 06:31 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : करियर को लेकर अत्यन्त सकारात्मक रहेंगे। मित्रों के साथ सम्पर्क और मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन को लेकर अत्यधिक आशावान रहेंगे। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। पैतृक व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ : जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वन्द्वी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाहर का भोजन करने से बचें। सहकर्मियों के साथ झड़प हो सकती है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें।

मिथुन : उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। लोग चिकनी-चुपड़ी बातें करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। भावुकता में कार्य बिगड़ सकते हैं। बच्चों के व्यवहार को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

कर्क : आपकी उदारता से लोग प्रसन्न रहेंगे। जिम्मेदारियों के कारण आप थोड़े असहज हो सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य आपसी सम्वाद में कमी न आने दें। कुसंगति से पड़ने की सम्भावना बन रही है। प्रेम-सम्बन्धों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको परिस्थितियों का सामना मजबूती से करना चाहिये।

सिंह : कार्यक्षेत्र की समस्याओं का निराकरण होगा। आपको मार्गदर्शकों का सहयोग लेना पड़ सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अपने व्यवहार को लेकर संयमित रखना चाहिये। अवसरों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। शाम के समय माता की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।

कन्या : विवादित मामलों में प्रतिक्रिया न दें। कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। जीवन में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। जल्दबाजी के कारण आपको कार्यों में नुकसान हो सकता है। उदासी और डिप्रेशन वाले विचार आपको परेशान कर सकते हैं।

तुला : आपको लोग अत्यधिक सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। समाज में सम्बन्धियों के मध्य आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके कार्यक्षेत्र में काफी काम आयेगी। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त कर लेंगे। रिश्तेदारों के घर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक :नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलने में अभी और देर लग सकती है। किसी को उधार न दें, वरना धन का नुकसान झेलना पड़ेगा। गृहस्थ जीवन में शान्ति का वातावरण रहेगा। सहयोगियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गठिया के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

धनु : गृहस्थ जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। छोटे कर्मचारियों की अवहेलना न करें। प्रगति के मार्ग में आ रही बाधायें दूर होंगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार में कुछ अप्रत्याशित स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर : आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने के अवसर प्रदान करेगा। घर में कुछ अजीब सा माहौल रहेगा। आपको लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। शेयर मार्केट से आपको काफी अच्छा धन-लाभ प्राप्त होगा। घरेलू समस्याओं को लेयकर तनाव में हो सकते हैं।

कुम्भ : विद्यार्थियों को अधिकारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनेक अधूरे कार्यों को आप पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। थोड़ी सी सुस्ती आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। प्रेमीजन आपसे किसी उपहार की माँग कर सकता है।

मीन : अपनी गलतियों को दूसरों के ऊपर न थोपें। लोग आपसे अत्यधिक अपेक्षा रख रहे हैं जिसका दबाव आपके ऊपर देखने को मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। रिलेशनशिप से जुड़े मामलों को लेकर संवेदनशील रहेंगे। थकान और पैरदर्द की समस्या हो सकती है।