आज खास : आज चतुर्थी तिथि 12:45 PM तक, चन्द्रमा मेष राशि पर, राहु काल 02:05 PM से 03:37 PM तक
दिनांक : 11/09/2025
सम्वत् : 2082
मास : आश्विन कृष्ण पक्ष
तिथि : चतुर्थी तिथि 12:45 PM तक उपरांत पंचमी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 06:24 AM
सूर्यास्त : 06:42 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : अश्विनी 01:58 PM तक उपरांत भरणी
योग : ध्रुव योग 05:04 PM तक, उसके बाद व्याघात योग
करण : बालव 12:46 PM तक, बाद कौलव 11:21 PM तक, बाद तैतिल
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:05 PM से 03:37 PM तक
दिन का चौघड़िया :
शुभ (वार वेला) | 06:24 AM | 07:56 AM |
रोग | 07:56 AM | 09:28 AM |
उद्बेग | 09:28 AM | 11:01 AM |
चर | 11:01 AM | 12:33 PM |
लाभ | 12:33 PM | 14:05 PM |
अमृत | 14:05 PM | 15:37 PM |
काल (काल वेला) | 15:37 PM | 17:10 PM |
शुभ (वार वेला) | 17:10 PM | 18:42 PM |
रात का चौघड़िया :
अमृत | 18:42 PM | 20:10 PM |
चर | 20:10 PM | 21:38 PM |
रोग | 21:38 PM | 23:05 PM |
काल | 23:05 PM | 00:33 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 00:33 AM | 02:01 AM |
उद्बेग | 02:01 AM | 03:28 AM |
शुभ | 03:28 AM | 04:56 AM |
अमृत | 04:56 AM | 06:24 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपकी इच्छायें पूरी होने के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर लेना आपके लिये उचित होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनों को समय अवश्य देंगे।
वृषभ : व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। शारीरिक कष्ट में कमी आयेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। शत्रुओं से सावधान रहें।
मिथुन : मन में नकारात्मक विचार न आने दें। विदेश में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। आपको कोई नया कार्य आरम्भ करने में सफलता मिलेगी।
कर्क : व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को करियर के नये अवसर मिलेंगे। आपको नया काम सौंपा जा सकता है। नौकरी में उच्चपद मिलने की सम्भावना बन रही है। मन में करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी।
सिंह : आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयात-निर्यात के कार्यों में बड़ा धन-लाभ मिल सकता है। मन में जो करियर को लेकर चिन्ता थी, वह दूर होगी। मित्रों के साथ कुछ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
कन्या : जीवनसाथी को कड़वी बातें न बोलें। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में निवेश करना शुभ नहीं है। पेट में संक्रमण की सम्भावना बन रही है। व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विषयों में अधिक रुचि लेना ठीक नहीं होगा। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है।
तुला : सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। परिजनों की अनुमति के बिना कोई कार्य न करें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। शाम के समय कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
वृश्चिक : नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं के अनुसार कार्य करने से लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। आपके सभी काम आसानी से बनते नजर आयेंगे। सेहत को लेकर गिरावट आ रही है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।
धनु : नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। बाहरी लोगों से अपने काम की बातें साझा न करें। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। आपके व्यवहार से लोग बुरा मान सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने का प्रयास करेंगे।
मकर : आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। पिताजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। शाम के समय मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।कुम्भ : आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें, तभी आपको सफलता मिलेगी।