Movie prime

आज खास : आज पंचमी तिथि 09:58 AM तक, चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर, राहु काल 11:00 AM से 12:32 PM तक

 

दिनांक : 12/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : पंचमी तिथि 09:58 AM तक उपरांत षष्ठी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:24 AM 

सूर्यास्त : 06:41 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : भरणी 11:58 AM तक उपरांत कृत्तिका

योग :  व्याघात योग 01:43 PM तक, उसके बाद हर्षण योग

करण :  तैतिल 09:59 AM तक, बाद गर 08:39 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  आज 05:30 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:00 AM से 12:32 PM तक

दिन का चौघड़िया :

चर 06:24 AM 07:56 AM
लाभ 07:56 AM 09:28 AM
अमृत (वार वेला) 09:28 AM 11:00 AM
काल (काल वेला) 11:00 AM 12:32 PM
शुभ 12:32 PM 14:05 PM
रोग 14:05 PM 15:37 PM
उद्बेग 15:37 PM 17:09 PM
चर 17:09 PM 18:41 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:41 PM 20:09 PM
काल 20:09 PM 21:37 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:37 PM 23:05 PM
उद्बेग 23:05 PM 00:33 AM
शुभ 00:33 AM 02:01 AM
अमृत 02:01 AM 03:29 AM
चर 03:29 AM 04:57 AM
रोग 04:57 AM 06:25 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन जबर्दस्त रहेगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। व्यापार में साझेदारी करना लाभकारी होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की सलाह पर गौर अवश्य करें।

वृषभ : नयी परियोजनाओं में निवेश करने से बचें। घुटनों में दर्द से पीड़ित लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। पुराने किये गये खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकता है। घर में किसी कारणवश कलह हो सकती है। अति शीघ्रता में काम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।

मिथुन : घर में आपका सम्मान और वर्चस्व बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आनन्द लेंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलाप हो सकता है।

कर्क : आज आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यापारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा निर्भर न रहें। अन्य दिनों की तुलना में आज आप अपने काम को लेकर ज्यादा ऊर्जावान और गतिशील रहेंगे।

सिंह : विद्यार्थी नये कोर्स को जॉइन करने की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी रुचि लेने वाले हैं। प्रेमी जन के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

कन्या : दाम्पत्य जीवन में परेशानियाँ खड़ी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य कम रहेगा। अहंकार की भावना का त्याग करें। छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें। वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में बाधा आयेगी।

तुला : घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार की अनुमति मिल सकती है। घर की साज-सज्जा के लिये आप मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। विरोधियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी।

वृश्चिक : अपने लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। व्यापार में आपको कुछ सुधार करना पड़ेगा। मन की उलझनें दूर होंगी। रुके हुये कार्यों को निपटाने के लिये दिन उत्तम है। सभी कार्यों को बारीकी से अंजाम देंगे। शत्रुओं को कमजोर समझने की भूल न करें।

धनु : किसी नकारात्मक बात से मन व्यथित हो सकता है। आपकी उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी दूर होगी। दुश्मन आपसे दूरियाँ बनाकर रखने का प्रयास करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभायेंगे।

मकर : अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। मन में कुछ हिचकिचाहट की भावना रहेगी। प्रेम को लेकर धोखा खा सकते हैं। आपकी रचनात्मकता और कार्यकुशलता में कुछ कमी आ सकती है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कुम्भ : आज सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आप जो भी योजना बनायेंगे वो सफल होगी। व्यवसाय में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मीन : दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। वाणी पर संयम रखें। काम के दबाव के कारण लापरवाही हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय अवश्य दें।