Movie prime

आज खास : आज द्वितीया तिथि, चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर, राहु काल 03:28 PM से 04:58 PM तक 

 

दिनांक : 23/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि : द्वितीया तिथि 04:51 AM 24 सितम्बर तक उपरांत तृतीया

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 06:29 AM 

सूर्यास्त : 06:28 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  हस्त 01:40 PM तक उपरांत चित्रा

योग :  ब्रह्म योग 08:22 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग

करण : बालव 03:51 PM तक, बाद कौलव 04:52 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज 02:56 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 03:28 PM से 04:58 PM तक 

दिन का चौघड़िया :

रोग 06:29 AM 07:59 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:59 AM 09:29 AM
चर 09:29 AM 10:59 AM
लाभ 10:59 AM 12:29 PM
अमृत 12:29 PM 13:58 PM
काल (काल वेला) 13:58 PM 15:28 PM
शुभ 15:28 PM 16:58 PM
रोग 16:58 PM 18:28 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 18:28 PM 19:58 PM
लाभ (काल रात्रि) 19:58 PM 21:28 PM
उद्बेग 21:28 PM 22:59 PM
शुभ 22:59 PM 00:29 AM
अमृत 00:29 AM 01:59 AM
चर 01:59 AM 03:29 AM
रोग 03:29 AM 04:59 AM
काल 04:59 AM 06:30 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : नयी परियोजनाओं की तैयारी करना इस समय उचित नहीं है। आज क्रोध में आकर चर्चा करने से बचना चाहिये। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। दूसरों की गलतियाँ निकालने के बजाय उन्हें आज अनदेखा करें। आज आपको शान्त होकर रहना चाहिये। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

वृषभ : आज घर के कार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। बड़ों की सलाह का अनुसरण करना हितकारी होगा। महत्वपूर्ण कारोबारी सौदे होने की सम्भावना बन रही है।

मिथुन : आपके विचारों का लोग विरोध कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें। पुरानी बचत का आज आपको लाभ मिलेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना पड़ेगा। थोड़ी घबराहट और थकान भी महसूस हो सकती है।

कर्क : आज आप नये कार्यों में रुचि लेंगे। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। पिछले काफी समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। अपने व्यवहार को संयमित और सकारात्मक बनाये रखें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

सिंह : पारिवारिक सम्बन्धों को आपको अधिक महत्व देना चाहिये। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यन्त आवश्यक है। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव होने की आशंका है। योग और व्यायाम से आपका मन और तन दोनों की स्वस्थ रहेंगे। लोभी प्रवृत्ति के कारण खरीदारी के दौरान नुकसान हो सकता है।

कन्या : नये कारोबार में पूँजी निवेश कर सकते हैं। मित्रों की सलाह आपके काफी काम आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद का अवसर मिल सकता है। प्रेमीजन से अपने मन की बातें कह सकते हैं। शारीरिक परिश्रम के बजाय मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

तुला : किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। नजदीकी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। लोगों की सहायता करने से न चूकें लेकिन किसी से अधिक अपेक्षा न पालें। निर्माण कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे।

वृश्चिक :व्यापार को बढ़ाने के लिये नये निवेशक ढूँढ रहे हैं तो आपको आज सुखद परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव करने का विचार बन सकता है। यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित होते हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर अत्यधिक चर्चा होगी।

धनु : आज आप थोड़ा उदास रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति मन में अविश्वास न उत्पन्न होने दें। प्रेम-सम्बन्धों को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। नजदीकी लोगों से भी बातें सोच-समझकर ही करें। सर्वाइकल के कारण कन्धे में पीड़ा बढ़ सकती है। भारी वजन उठाने से बचें।

मकर : आज आप अत्यन्त सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आय में निरन्तरता बनी रहेगी। इससे मन में नयी उम्मीदों के सपने आकार लेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। लम्बे समय से अटकी हुयी डील आज फाइनल हो सकती है।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आप अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में आपको अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना होगा। अपने सहकर्मियों पर नाराज हो सकते हैं। जिन लोगों के साथ वैचारिक भिन्नता है उनसे झगड़ा न करें। अपने खर्चों पर कटौती करने का प्रयास करेंगे।

मीन : आज धार्मिक मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज परिवार जनों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। कब्ज और श्वसन से जुड़ी समस्या हो सकती है। सन्तान की पढ़ाई को लेकर आपको अत्यन्त सजग रहना होगा।